EntertainmentFEATUREDGeneralLatestNewsSportsखेलविश्वव

कप्तान जो रूट का नाबाद शतक

कप्तान जो रूट का नाबाद शतक

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

चेन्नई — चेन्नई में खेले जा रहे चार टेस्ट मैचों की सीरीज के भारत और इंग्लैंड के बीच पहले मैच में पहले दिन टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये इंग्लैंड की टीम ने खेल समाप्ति तक 03 विकेट के नुकसान पर 263 रन बनाया है। बल्लेबाज जो रुट 128 रन बनाकर नाबाद है। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने अच्छी शुरुआत की। दिन का पहला घंटा इंग्लैंड के नाम रहा लेकिन इसके बाद टीम इंडिया ने जोरदार वापसी की और इंग्लैंड को दो बड़े झटके दिये। इंग्लैंड के स्कोरबोर्ड पर 63 रन ही जुटे थे कि उसे बर्न्स के रूप में पहला झटका लगा। पारी के 24वें ओवर की 05वीं गेंद पर आर अश्विन ने रोरी बर्न्स को ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराया। इसके कुछ देर बाद जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया को दूसरी सफलता दिलायी , उन्होंने लॉरिेंस को अपना शिकार बनाया। ओपनर सिब्ले ने 87 रन तथा बर्न्स ने 33 रन का योगदान दिया। वहीं जसप्रीत बुमराह को 02 विकेट एवं आर० अश्विन को 01 विकेट मिला। पहले दिन का खेल खत्म होने से ठीक पहले भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज सिबली ने अर्धशतक जड़ा। डोमनिक सिबली 87 रन के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आऊट हो गये। जो रूट के साथ उन्होंने 200 रन की अहम साझेदारी की। जो रूट अपना 100वां टेस्ट खेल रहे हैं. रूट ने भारत के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था. इतना ही नहीं रूट ने अपना 50वां टेस्ट भी भारत के खिलाफ खेला था. रूट पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपना पहला, 50वां और 100वां टेस्ट एक ही टीम के खिलाफ खेला है। भारत को अगर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह बनाकर लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड का सामना करना है तो उसे शानदार खेल दिखाना होगा। दक्षिण अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट सीरीज स्थगित होने से न्यूजीलैंड डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंच गया।अब एक जगह के लिए इंग्लैंड, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टक्कर होगी. डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में न्यूजीलैंड टूर्नामेंट के सभी लीग मैच खेलकर अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है. दूसरी तरफ भारत 71.7 प्रतिशत अंकों के साथ पहले नंबर पर है. हाल ही में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया है. ऑस्ट्रेलिया 69.2 प्रतिशत के साथ तीसरे और इंग्लैंड 68.7 प्रतिशत के साथ चौथे नंबर पर है. इन तीनों ही टीमों के डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंचने की संभावना है।

Share This News