अल्मोड़ा गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुई कार, बैंक कैशियर की मौत। 

एनएचएल नेटवर्क📡

अल्मोड़ा जिले से कार गहरे खाई मे समाई कार सड़क हादसे में बैंक कर्मी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह तल्ला सल्ट क्षेत्र के मरचूला के पास कूपी बैंड पर स्टेट हाईवे में एक कार अनियंत्रित होकर करीब 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के हेड कैशियर की मौके पर ही मौत हो गई।बताया जा रहा है कि कार संख्या यूके 19बी 0880 अचानक असंतुलित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। घटना के समय वहां से गुजर रहे लोगों ने तुरंत मरचूला पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।मृतक की पहचान 35 वर्षीय सुभाष सिंह बिष्ट पुत्र धीरेंद्र सिंह बिष्ट निवासी कचनालगाजी, बिजलीघर काशीपुर (जनपद उधम सिंह नगर) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल जिले के सुनवर्मा गांव, तल्ला पटवारी क्षेत्र, तहसील गुजडू धुमाकोट के रहने वाले थे।पुलिस के अनुसार सुभाष सिंह बिष्ट पंजाब नेशनल बैंक की थलीसैंण शाखा में हेड कैशियर के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार शाम बैंक का काम निपटाने के बाद अवकाश के चलते वह अपने घर काशीपुर जा रहे थे। इसी दौरान कूपी बैंड के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Share This News