berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandराज्य

सेराघाट के रामपुर में गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगो की मौके पर ही मौत।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग। हल्द्वानी से मुनस्यारी के गिरगांव को जा रही कार संख्या यूके 04 एई 6569 सेराघाट के रामपुर के पास गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में गंगा सिंह और तुलसी देवी निवासी गिर गांव की मौके पर ही मौत हो गई। पूरन सिंह और गोपाल सिंह निवासी गिरगांव घायल हो गए। सूचना पर बेरीनाग थाना प्रभारी प्रभात कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मृतक, घायलों को खाई से बाहर निकाला।  घायलो को  बेरीनाग अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में दोनों शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए बेरीनाग अस्पताल के मोर्चरी में भेजा गया। हादसे कि सूचना के बाद मौके पर पहुंचे गिरगांव निवासी भाजपा नेता भगत बाछ्मी कि तुलसी देवी के भतीजे विजय सिंह के बेटे की गांव में 30 नवंबर को शादी होनी थी। वह अपने बेटे पूरन सिंह सहित अन्य लोगों के साथ शादी में शामिल होने के लिए हल्द्वानी से गांव जा रही थी। इससे पहले ही यह हादसा हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही गांव में खुशी का माहौल मातम में बदल गया।

Share This News