almoraFEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhand

गहरी खाई में गिरी कार,तीन लोगों की मौके पर ही मौत।

एनएचएल नेटवर्क📡

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में सड़क हादसे लगातार लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रहे है. एक बार फिर अल्मोड़ा जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां पूजा कार्यक्रम से घर लौट रहे तीन लोगों की कार गहरी खाई में गिर गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।जानकारी के मुताबिक कार संख्या यंके 04 एनएफ 6683 रात के समय नोघरिया गांव से पूजा कार्यक्रम में शामिल होकर सुबह चमड़खान स्थित अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान भाटिया के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीनों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।स्थानीय ग्रामीणों ने खाई में वाहन गिरा देख तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने खाई में उतरकर तीनों शवों को ब निकाला. इसके बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Share This News