FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhandदेहरादून

सतपाल महाराज के फर्जी डिजिटल सिग्नेचर, निजी सचिव व पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष के खिलाफ मुकद्दमा।

एनएचएल नेटवर्क।

देहरादून। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के निजी सचिव आईपी सिंह और पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष अयाज अहमद के खिलाफ डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के पीआरओ की ओर से मामले में तहरीर की गई है।
कैबिनेट मंत्री के विदेश दौरे के दौरान निजी सचिव आईपी सिंह ने उनके फर्जी डिजिटल सिग्नेचर कर दिए थे। पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष अयाज अहमद का विभागाध्यक्ष के पद के लिए आईपी सिंह ने ही अनुमोदन कर दिया था। जिसके बाद मामले की जांच की जा रही थी।

 

Share This News