FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandगणाई गंगोली

CDS प्रशिक्षण पूरा कर भारतीय सेना में अधिकारी बने योगेश उपाध्याय।

गणाई संवाददाता। 

​गणाई गंगोली (पिथौरागढ़): पिथौरागढ़ जिले के गणाई गंगोली क्षेत्र के गुना किटान, गोदीगढ़ निवासी योगेश उपाध्याय ने सीडीएस (CDS) का कठिन सैन्य प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर भारतीय सेना में अधिकारी बनने का गौरव हासिल किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है और परिजनों सहित ग्रामीणों ने उन्हें ढेरों बधाई दी हैं।

​योगेश उपाध्याय पुत्र नवीन उपाध्याय ने पिछले वर्ष CDS परीक्षा में देशभर में 18वीं रैंक हासिल कर सफलता प्राप्त की थी। इसके बाद उन्होंने ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) में अपना कठिन सैन्य प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया और अब भारतीय सेना में एक सैन्य अधिकारी के रूप में देश सेवा की राह पर कदम बढ़ाया है।

​सफलता का श्रेय और युवाओं के लिए प्रेरणा

योगेश ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने दिवंगत दादाजी स्व. पूरन चंद्र उपाध्याय, पिता नवीन उपाध्याय, चाचा दीपक उपाध्याय तथा समस्त परिजनों को दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि योगेश ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से क्षेत्र का नाम रोशन किया है और वह क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बने हैं।

योगेश के सेना में अधिकारी बनने पर कनिष्ठ प्रमुख कविता डोबाल, ग्राम प्रधान प्रकाश पाण्डेय, कमल उपाध्याय, मनोज कुमार, सुरेंद्र बोरा, मनीषा बोरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य बलबीर बोरा, चंदन बाणी, दिन दयाल उपाध्याय, शंभू सिद्धार्थ पाण्डेय, खिलपति पाण्डेय, गोविंद पाण्डेय, जसबीर डोबाल, नवल डोबाल, कबिन्द्र डोबाल, ज्ञानेश बोरा, सुंदर बोरा, गिरीश उपाध्याय, संजय सिंह सहित क्षेत्र के अनेक लोगों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Share This News