FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandथराली

सहायक जिला सूचना अधिकारी रविंद्र नेगी के जिला सूचना कार्यालय देहरादून में स्थानांतरित होने पर चमोली के प्रेस क्लब ने भावभीनी विदाई दी।

हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।

गोपेश्वर/थराली। सहायक जिला सूचना अधिकारी रविंद्र नेगी के जिला सूचना कार्यालय देहरादून में स्थानांतरित होने पर चमोली के प्रेस क्लब ने भावभीनी विदाई दी।


प्रेस क्लब गोपेश्वर के कार्यालय में वरिष्ठ पत्रकार जयवीर मनराल की अध्यक्षता में आयोजित विदाई समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उत्तरांचल प्रेस क्लब देहरादून के अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी ने कहा कि योग्य अधिकारी, कर्मचारियों का स्थानांतरण होते रहना चाहिए जिससे कि उसके गुणों का अन्य स्थानों पर भी लाभ मिल सके। इस मौके पर कंडारी ने पत्रकारों की चुनौती की चर्चा करते हुए कहा कि तहसील स्तर पर पत्रकारों को मान्यता दिलाने, पेंशन प्रकरणों का निराकरण करवाने,स्वास्थ्य कार्ड बनवाने सहित अन्य समस्याओं के निराकरण के प्रयास किया जा रहा है।इस मौके पर प्रेस क्लब के संरक्षक क्रांति भट्ट ने सहायक जिला सूचना अधिकारी रविंद्र नेगी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा उनके 8 सालों के दौरान चमोली जिले के पत्रकारों से जिस तरह से तालमेल के साथ कार्य किया उसकी जितनी सराहना की जाएं कम हैं, कहां कि नेगी के कार्यकाल में चमोली जिले के कई वरिष्ठ पत्रकारों को स्वतंत्र पत्रकारों की मान्यता एक उपलब्धि है।इस मौके सहायक सूचना अधिकारी रविंद्र नेगी ने कहा कि जिस तरह से चमोली जिले के पत्रकारों का जितना सहयोग मिला उसे वें हमेशा याद रखेंगे, उन्होंने चमोली की पत्रकारिता की जमकर सराहा की। इस मौके पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष देवेंद्र रावत, उपाध्यक्ष देवेंद्र रावत, हरेंद्र बिष्ट, शेखर रावत,महामंत्री दिनेश जोशी, प्रकाश कपरवाण, दिग्पाल गुसाईं, ललिता प्रसाद लखेड़ा, खुशाल सिंह असवाल, अंशु रावत,भानु प्रकाश, प्रमोद सेमवाल, कृष्णकांत सेमवाल, जगदीश पोखरियाल,पीपीए के अध्यक्ष सुभाष पिमोली, जयवीर भंडारी जगदीश सूचना विभाग के राजा तिवारी आदि ने नेगी को स्मृति चिन्ह,शाल भेंट कर विदा किया।

Share This News