9 और 10 नवंबर को बारिश – बर्फबारी के आसार

एनएचएल नेटवर्क।
देहरादून।उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 9 नवंबर से प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेगा राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है। पहाड़ी इलाकों में अधिकतम तापमान में सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आने से मैदानी इलाकों में भी कड़ाके की ठंड का एहसास रहेगा।
9 और 10 नवंबर को बारिश – बर्फबारी के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश भर में 8 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है जबकि 9 नवंबर को राज्य के उत्तरकाशी ,चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में गर्जन वाले बादल विकसित होने के साथ ही बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। वहीं 10 नवंबर को टिहरी ,देहरादून, पिथौरागढ़ ,बागेश्वर ,उत्तरकाशी , चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में रिमझिम बारिश के साथ बर्फबारी का नजारा देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 10 नवंबर के बाद पहाड़ी इलाकों के साथ ही मैदान में भी तापमान में सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है जिसके चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड का एहसास होगा।

