मुख्यमंत्री आज पिथौरागढ़ में, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग

एनएचएल नेटवर्क।
पिथौरागढ़ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मंगलवार को जनपद भ्रमण में पिथौरागढ़ मुख्यालय में पहुंचेंगे। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार सीएम पुष्कर धामी दोपहर 12 बजे स्थानीय सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोट्र्स स्टेडियम में हैलीकॉप्टर से पहुंचेगे। स्पोर्टस स्टेडियम से मुख्यमंत्री का रोड शो होगा। जो नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए मुख्य कार्यक्रम आयोजन स्थल देव सिंह मैदान पहुचंगे। जहां दीदी .बैणा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के साथ ही विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। अपरान्ह 2 बजकर 45 मिनट में प्रस्थान कर चटकेश्वर मंदिर पहुंचकर स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सायं साढ़े तीन बजे नैनी सैनी हवाई पट्टी पहुंचेंगे।

