berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

प्रदेश की पांचों सीट पर हो रही है कांग्रेस की जीत – प्रदीप।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग।कांग्रेस कमेटी के द्वारा बेरीनाग नगर में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस के अल्मोडा पिथौरागढ़ सीट से सांसद प्रत्याशी प्रदीप टम्टा बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ मतदान की समीक्षा करते हुए कहा की कांग्रेस की जीत निश्चित है प्रदेश की पांचों सीटें कांग्रेस बड़ी बहुमत से जीत रही है जनता मोदी सरकार और प्रदेश की धामी सरकार से परेशान हैं पूरे देश में कांग्रेस के पक्ष में लोगों ने मतदान किया है बैठक में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खजान गुड्डू ने कहा की जनता ने कांग्रेस के पक्ष में बडचडकर मतदान किया है कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की मेहनत से कांग्रेसी बड़ी जीत निश्चित है आगमी निकाय चुनाव के लिए एकजुट होने की अपील की है। इस मौके पर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष अमित पाठक, ब्लाक अध्यक्ष दीपक उप्रेती, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष गंगोलीहाट बलवंत मेहरा, नगरपालिका के निवर्तमान अध्यक्ष हेम पंत, बलवंत धानिक, हयात सिंह भंडारी, कैलाश चन्याल, भगवान कठायत, हिमांशु आगरी, पंकज बोरा, त्रिलोक महरा, हयात बाफिला, पुष्कर लाल,कुंदन धानिक, भगवान कठायत सहित आदि मौजूद रहे ।

Share This News