उडियारी बैंड शराब के विरोध में कांग्रेसी उतरे एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

एनएचएल नेटवर्क📡

बेरीनाग ।बेरीनाग के उडियारी बैंड कस्बे में शराब की दुकान निरस्त करने के विरोध में चल रहे आन्दोलन का कांग्रेस ने समर्थन किया है।

कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष मनोट टम्टा के नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओं ने एसडीएम को रजिस्टार कानूनगों के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर उडियारी बैंड कस्बे में स्वीकृत शराब की दुकान को निरस्त नही करने पर उग्र आन्दोलन की चेतावनी देते हुए कहा यदि शीघ्र शराब की दुकान निरस्त नही की जाती है तो ग्रामीणों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करेगी जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी सरकार की रहेगी। ज्ञापन सौंपने वालों में कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सुरेश पंडा, जिला महामंत्री हयात सिंह बोरा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गणेश रावल, दीपक धानिक, विक्की गंगोला सहित आदि मौजूद रहे। उधर उडियारी गांव महिलाओं के द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों शराब की दुकान निरस्त करने की मांग की है विदित है पिछले एक पखवाड़े से शराब की दुकान निरस्त करने की मांग को लेकर महिलाओं द्वारा आन्दोलन किया जा रहा है।और 16 मार्च को विधायक आवास घेराव भी रखा है।

Share This News