01 मई से होने वाले वैक्सीनेशन को लेकर जिलाधिकारी विनीत कुमार ने की बैठक

न्यूज होम लाइव नेटवर्क
बागेश्वर ! कोरोना संक्रमण से निपटने तथा 01 मई, 2021 से 18 वर्ष से अधिक उम्र के भी व्यक्तियों का वैक्सीनेशन करायें जाने के लिए जिलाधिकारी विनीत कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक आयोजित की गयी। जिसमें अध्यक्ष जिला पंचायत बंसती देव, विधायक बागेश्वर चन्दन राम दास, कपकोट बलवंत सिंह भौर्याल, जिलाध्यक्ष भाजपा शिव सिंह बिष्ट, ब्लाॅक प्रमुख बागेश्वर पुष्पा देवी, गरूड हेमा बिष्ट सहित वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहें। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर बडी तेजी से बढती जा रही हैं, जनपद में भी निरंतर कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढते जा रहें है, जिसके नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए जनप्रतिनिधियों से भी इसमें अपना पूर्ण सहयोग देने व ग्राम प्रधानो के माध्यम से गांव में आने वाले व्यक्तियों की सूचना जनपद में गठित आई0आर0टी0 व बी0आर0टी0 टीमों को उपलब्ध करायें जाने की अपेक्षा की, ताकि संक्रमित व्यक्ति का तत्काल सैंपलिंग सुनिश्चित की जा सके। बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी एवं संबंधित नोडल अधिकारियों को निर्देश दियें कि जनपद में आने वाले हर व्यक्तियों का डाटा तैयार करते हुए उसकी कांटैªक्ट टेªसिंग सुुनिश्चित की जाय तथा अधिक से अधिक लोगो की सैंपलिंग करायी जाय। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दियें कि जनपद में आने वाले व्यक्तियों को अनिवार्य रूप होम आइसोलेशन किया जाय, तथा संबंधित व्यक्ति से कडाई से नियमों का पालन कराया जाय उन्होने कहा कि किसी व्यक्ति में लक्षण आने पर या स्वस्थ बिगडने पर ही उसे कोविड केयर सेंटर लाया जाय, इसके लिए उन्होंने ग्राम स्तर गठित पर निगरानी समिति एवं बीआरटी व सीआरटी टीमो को सर्तकता से कार्य करने के निर्देश दियें। इसके लिए उन्होंने सभी ब्लाॅकों में दो-दो वाहनों की व्यवस्था कराने के निर्देश दियंे। जिलाधिकारी ने कहा कि स्टेजिंग एरिया बिलौना एवं कौसानी में तैनात कार्मिक अनिवार्य रूप से प्रातः 05.00 बजे तक अपनी ड्यूटी पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें इसका विशेष ध्यान रखा जाय, इसके साथ ही उन्होंने बिलौना मंे संचालित स्टेजिंग एरियां को काफलीगैर क्षेत्र से संचालित करने को कहा ताकि बिलौना क्षेत्र से पहले पढने वाले गांवों के लोगो की भी गहन जांच करते हुए शत-प्रतिशत सैपंलिग सुनिश्चि की जा सकें। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दियें कि सभी चिकित्सालयों में पर्याप्त आॅक्सीजन व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को यह भी निर्देश दियें कि शादी-विवाह एवं अन्य सार्वजनिक समारोह में शासन से प्राप्त दिशा निर्देश का कडाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाय। जिलाधिकारी ने सीएमओ एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दियें कि आगामी 01 मई, 2021 से 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों की टीकाकरण किया जाना है इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चि करने को कहा, जिसके लिए 40 से 45 सेशन साईटें शुरू करने के निर्देश दियें। जिसके लिए उन्होंने 50 डाटा एंट्री आॅपरेटरों की टीम को तैनात करते हुए उन्हंे पूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाय। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दियें कि वे अपने-अपने क्षेत्रों मंे इसका व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार कराने को कहा उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के लिए आंनलाईन पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा जिसका पंजीकरण टीकाकरण से एक दिन पूर्व किया जाना आवश्यक है। उन्होंने यह भी निर्देश दियें कि जिन क्षेत्रों में इंटरनेट की समस्या है, ऐसे क्षेत्रों में विशेष शिविर लगाने के निर्देश सभी उपजिलाधिकारियों को दियें। वैक्सीनेशन की सफलता के लिए जिलाधिकारी ने सभी जनप्रतिनिधियों से अपना पूर्ण सहयोग देने की अपेक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दियें कि वैक्सीनेशन एवं कोविड ड्यूटी में लगे सभी कार्मिकों का अनिवार्य रूप टीकाकरण किया जाय। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी हेमन्त कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 बीडी जोशी, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी के0एन0 तिवारी, परियोजना निदेश शिल्पी पंत, उपजिलाधिकारी बागेश्वर योगेन्द्र सिंह, काण्डा राकेश चन्द्र तिवारी, गरूड जयवर्द्धन शर्मा, वरिष्ठ नागरिक रणजीत सिंह बोरा, दलीप खेतवाल, गोविन्द सिंह भण्डारी सहित संबंधित नोडल अधिकारी मौजूद रहें।

