FEATUREDGeneralLatestNewsppदिल्लीराज्य

पर्यावरण संरक्षण को लेकर देशवासियों को सचेत एवं जागरूक होना पड़ेगा- युवा समाजसेवी- जितेन्द्र कुशवाहा

एनएचएल नेटवर्क।

बिहारी वेल्फेयर सोसाईटी के जनसंपर्क अधिकारी एवं संसार जनकल्याण एक किरण फाऊंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष युवा समाजसेवी जितेंद्र कुशवाहा का कहना है कि देश में प्रचंड गर्मी का कारण यह है कि देशवासी पर्यावरण के प्रति सचेत एवं जागरूक नहीं है, भारत में आबादी के हिसाब से अन्य देशों के ऊपर अपेक्षा सबसे कम पेड़- पौधे लगाए जा रहा है। जो कि इस वर्ष चिंता विशेष देखा जा रहा है, जिस प्रकार विकास के नाम पेड़- पौधे काटे जा रहे हैं, उसके अनुपात में बहुत कम वृक्षारोपण किया जा रहा है।

जितेंद्र कुशवाहा का मानना है कि देश में प्रावधान हो कि जो भी AC घर में लगाएगा, उनको 10 पेड़ -पौधा लगाना होगा, यह प्रमाण देने पर AC खरीदने की अधिकार होगा। देश की राजधानी दिल्ली में अभी 53 डिग्री तापमान दिल्लीवासी झेलने को विवश हैं, लेकिन पेड़ लगाने को लेकर तैयार नहीं है। आए दिन न्यूज़ चैनलों के माध्यम से गर्मी की वजह से मृत्यु खबरें सुनने को मिलती है।
जितेंद्र कुशवाहा ने देशवासियों से आवाहन किया है कि जन्मदिवस पर, सालगिरह पर, ब्रह्म भोज एवं अन्य शुभ अवसर पर पेड़ लगाने और वृक्षारोपण के पश्चात पेड़ की सेवा करने का संकल्प लेना होगा।

Share This News