कोविड-19 महामारी के कारण सेना भर्ती परीक्षा स्थगित

न्यूज होम लाइव नेटवर्क
पिथौरागढ़ भर्ती निदेशक भाष्कर तोमर ने अवगत कराया कि थलसेना भर्ती कार्यालय पिथौरागढ़ के अधीन 15 फरवरी से 22 फरवरी, 2021 तक सेना छावनी रानीखेत में जो सेना भर्ती हुई थी उन अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा दिनांक 25 अप्रैल, 2021 को निर्धारित की गई थी यह परीक्षा कोविड-19 महामारी की वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर स्थगित कर दी गई है*। कोविड-19 के वर्तमान परिस्थितियों में सुधार के बाद आगे नई तारीख, तौर-तरीके और दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
उक्त के अतिरिक्त ,उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड के सभी जिलों के लिए विगत दिनांक 18-20 जनवरी, 2021 तक लखनऊ छावनी में आयोजित हुई सैनिक जनरल ड्यूटि ( महिला सैन्य पुलिस ) की भर्ती रैली के लिए सामान्य प्रवेष परीक्षा दिनांक 25 अप्रैल, 2021 को निर्धारित की गई थी। उक्त परीक्षा भी कोविड-19 महामारी की वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर स्थगित कर दी गई है। कोविड-19 के वर्तमान परिस्थितियों में सुधार के बाद आगे नई तारीख, तौर-तरीके और दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

