दीपा दसौनी डसीला को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान।

एनएचएल नेटवर्क📡
गणाई गंगोली के बासीखेत निवासी दीपा दसौनी डसीला सहायक अध्यपक को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु समर्पित कार्यों के लिए उत्तराखण्ड बिद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा “उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्य, अनुशासित शिक्षण शैली तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में दिए गए योगदान के लिए प्रदान किया गया। दीपा दसौंनी डसीला पूर्व में बालिका इंटर कालेज गणाई गंगोली में कार्यरत थी, बर्तमान में बालिका इंटर कालेज हल्द्वानी में कार्यरत हैं डसीला को सम्मान मिलने पर राज्य मंत्री नारायण राम आर्य, बिधायक फकीर राम टम्टा, पूर्व बिधायक मीना गंगोला, कनिष्ट प्रमुख कबिता डोबाल, मोहन जोशी, चंदन बाणी, कुंदन मेहता, पंकज दसोनी गोविन्द पंत आदि लोगों ने बधाई दी है

