आंगन से जा रही 33 केवी की लाइन हटाने की मांग।

एनएचएल नेटवर्क📡
बेरीनाग। नगर से लगे खितोली के भराड़ी तोक में घरों के आंगन से जा रही 33 केवी की लाइन हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज टम्टा ने तहसीलदार के माध्यम से एसडीएम को ज्ञापन भेजकर बताया कि भराड़ी तोक में मधुली देवी और नरेश कुमार के घर के आंगन से 33 केवी हाईटेंशन लाइट की लाइन जा रही है। जिससे आये दिन बिजली कड़कने के दौरान बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने शीघ्र लाइन हटाये जाने की मांग की है। कहा कि यदि नहीं हटाई जाती है तो तहसील कार्यालय में आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। ज्ञापन में मधुली देवी, नरेश कुमार, पुष्कर राम, रमेश राम, हेमा देवी आदि के हस्ताक्षर थे।

