FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

भव्य कलश यात्रा के साथ देवी श्रीमद् भागवत कथा शुरू।

 

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

थल क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए चौबाटी में आज पहली नवरात्रि से 9 दिवसीय क्षेत्र का पहला संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत नवाह्न ज्ञान यज्ञ कथा शुरू हो गई हैं।आज सुबह कालसिन मंदिर से यजमान भगवान सिंह देऊपा के घर मन्दिर तक ढ़ोल नगाड़ों के बीच महिलाओं ने कुमाउनी परिधान रंगीली पिछोड़ी परिधान में शानदार कलश यात्रा निकाली।भागवत कथा के ब्रह्मा और मुख्य पुरोहित गोविंद बल्लभ जोशी और कौस्तुबानंद जोशी ने भागवत कथा के मुख्य यजमान भगवान सिंह देऊपा सपत्नीक कमला देऊपा,दोनों पुत्र नीरज देऊपा, नरेंद्र देऊपा से गणेश पूजा,नित्य देवी पूजा,मूल पाठ, सप्तसती पाठ,मूलपाठ,रुद्री पाठ और जाप पाठ संपन्न कराए।कथा वाचक शेखर चंद्र जोशी शास्त्री ने प्रथम दिन आज देवी भगवती के नौ रूपों का वर्णन किया।और देवी भागवत कथा की महत्ता के बारे में बताया।

कथा के बीच बीच में संगीतमय भजन से व्यास शेखर चंद्र जोशी माहौल को और भक्तिमय बना रहे हैं।इस कलश यात्रा में डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल,ब्लाक प्रमुख बबीता
चुफाल और पूर्व ब्लाक प्रमुख हरेंद्र चुफाल ,महिमन कन्याल सहित एक दर्जन से अधिक महिलाएं भी शामिल हुवे। आयोजक भगवान सिंह देऊपा ने बताया कि कथा विराम के बाद भागवत श्रवण करने वाले सभी लोगों के लिए नौ दिन तक भंडारा भी लगाया गया हैं।आज पहले दिन चार गांव के लोग कथा श्रवण करने उमड़े थे।

Share This News