बेरीनाग प्रीमियर लीग में डीडीहाट विजेता 1लाख विजेता और 50हजार उप विजेता।

एनएचएल नेटवर्क📡

बेरीनाग ।बेरीनाग महाविद्यालय के खेल मैदान में व्यापार संघ के द्वारा आयोजित पिछले एक माह से बेरीनाग प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में डीडीहाट की टीम कब्जा रहा ।फाइलन विश्व एकादश और जेएमएस डीडीहाट की टीम के बीच खेला गया। जिसमें विश्व एकादश की टीम 18ओवर में 110रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई। जबाब मे जेएमएस डीडीहाट ने 10ओवर में 5विकेट से मैच जीत लिया। मैन आंफ द मैच भरत सिंह और मैन आफ द सिरिज सौरभ महरा रहा। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खजान गुड्डू और पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेखा भंडारी मौजूद रही। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खजान गुड्डू ने कहा की खेल का हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए खेल में जीत हार नहीं अनुशासन ही खिलाड़ी का सबसे बड़ा परिचय होता है। व्यापार संघ के प्रतियोगिता के आयोजन को क्षेत्र के लिए मिल का पत्थर बताया। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत ने कहा की पिछले डेढ़ माह से सभी व्यापारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों और युवाओं के सहयोग से आयोजन किया। इस मौके पर विजेता टीम को 1लाख नगद पुरस्कार और ट्रांफी और उप विजेता टीम को 50हजार और एक ट्रांफी और सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर तहसीलदार वतन गुप्ता,उप कोषाधिकारी अनिल कुमार, डां शैलेन्द्र कुमार, पूर्व ब्लाक प्रमुख रेखा भंडारी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हेम पंत, ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष दीपक उप्रेती, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र कुमार, जिला प्रचारक गणेश, जिला पंचायत सदस्य ललित कार्की, मनोज सानी, दीप पंत, सुरेन्द्र ग्वासीकोटी, डीआर टम्टा, व्यापार संघ उपाध्यक्ष कमल खाती, सचिव अमित सस्ते, उप सचिव भगवान कार्की, गणेश रावत, विनोद मेहरा, धीरज रौतेला, दीपक कालाकोटी, खुशाल रौतेला, अमित पाठक, आशा भैसोड़ा, गोकुल महरा, भूपी कार्की, दीपक बोरा,पंकज कार्की, नारायण बोरा, सहित आदि मौजूद रहे। निर्णायक राजकुमार शाह और मन्नू महरा रहे।

Share This News