भाजपा नगर मंडल का चुनाव कार्यालय खुला।
एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग। भाजपा नगर मंडल के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन विधायक फकीर राम टम्टा ने किया। इस मौके पर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव में घर घर जाकर प्रचार करने और केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी आमजन देने की अपील करते हुए भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कराने को कहा। बूथ स्तर और शक्ति केंद्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ अध्यक्षों को सम्मानित करने की बात कही। इस मौके पर विधानसभा प्रभारी बीएल जोशी ने बूथ स्तर पर चलायें जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए हर बूथ को मजबूत करने की अपील की। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष इन्द्र धानिक, नरेंद्र रौतेला, दीपक धानिक, जीवन पाठक, महेश पंत, नंदन बाफिला, गणेश उपाध्याय, हिमांशु आर्या, नीता बाफिला, नीरू कार्की, मंजू बाफिला, मंजुल, विमलेश सहित आदि मौजूद रहे।


