FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

नवोदय विद्यालय में  पर्यावरण संवेदनशीलता पर विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन किया गया।

एनएचएल नेटवर्क।

पिथौरागढ़। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में  पर्यावरण संवेदनशीलता पर विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन किया गया। वार्ता में जीआईसी पीपलकोट के प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक में बताया कि पौधों में संवेदनशीलता का पता भारत के महान वैज्ञानिक सर जगदीश चंद्र बसु ने लगाया था, उन्होंने विद्यार्थियों को पेड़ पौधों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी और पौधों की संवेदनशीलता पर चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका सुमन लता और कमला खंपा ने किया। प्राचार्य प्रदीप मिश्रा, उप प्राचार्य अनूप कुमार गुप्ता ने प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक का आभार जताया।

Share This News