berinagEntertainmentFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

त्रिपुरादेवी में नंदा अष्टमी के मौके पर लगा मेला।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग तहसील मुख्यालय से 3 किलोमीटर दूर त्रिपुरादेवी में स्थित मां त्रिपुरा सुन्दरी की पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से लगी रही। स्थानीय विधायक फकीर राम टम्टा ने रिबन काटकर मेले का उदघाटन किया और मां त्रिपुरासुंदरी की पूजा अर्चना की रात्र भर की। जैसे ही मंदिर परिसर में क्वैराली गांव, भंडारी गांव और ढोल नगडो के साथ मंदिर की परिक्रमा की। रात भर चलने वालीं मंदिर परिसर में झोडा चाचरी आकर्षण का केंद्र रही लोगों ने झोडा चाचरी का आनन्द लिया। इस मौके पर विशिष्ट पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खजान गुड्डू, नगरपालिका अध्यक्ष हेम पंत, त्रिलोक खाती, चंदन खाती, संतोष खाती, महिपाल खाती, पप्पू खाती, सुंदर, मोहन सहित आदि मौजूद थे।

Share This News