मृतक युवक के परिजनों से मिली पूर्व विधायक।

एनएचएल नेटवर्क ।
बेरीनाग। गणाई गंगोली के बसेड़ा सेराघाट निवासी सुमित कुमार पुत्र जगदीश राम की विगत दिनों संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पूर्व विधायक व भाजपा प्रदेश मंत्री मीना गंगोला ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। परिवार वालों ने पूर्व विधायक को बताया कि बेरीनाग थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस पर मीना गंगोला ने एसपी से दूरभाष पर वार्ता की और मामले की जांच कराने को कहा।

