पूर्व विधायक नारायण राम आर्य को अध्यक्ष,हरिराम टम्टा परंपरागत शिल्प उन्नयन संस्था के अध्यक्ष बनाएं गये।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
गंगोलीहाट। राज्य सरकार के द्वारा विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए 10 नेताओं को दायित्वों के आवंटन के तहत पिथौरागढ जिले के गंगोलीहाट पूर्व विधायक नारायण राम आर्य को दायत्व सौंपने पर भाजपा नेताओं ने नारायण राम को बधाई देते हुए दायित्व देने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। नेताओं ने कहा कि नारायण राम आर्य को दायित्व मिलने के बाद राज्य में परम्परागत शिल्प उन्नयन संस्था के कार्यों में तेजी आएगी।

बुधवार की देर रात दायित्व सौंपे जानी की सूची के अनुसार पिथौरागढ जिले के गंगोलीहाट के सुदूरवर्ती गांव भिनगडी के मूल निवासी को राज्य सरकार ने उत्तराखंड राज्य स्तरीय परम्परागत शिल्प उन्नयन संस्था में अध्यक्ष का दायित्व सौंपा हैं।
पूर्व विधायक नारायण राम आर्य को अध्यक्ष,हरिराम टम्टा परंपरागत शिल्प उन्नयन संस्था के अध्यक्ष बनाएं जाने पर भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,गंगोलीहाट के विधायक फकीर राम टम्टा का समस्त विधानसभा वासी हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

