FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandचमोली

आगामी 23 से 27 नवंबर तक पर्यटन नगरी लोहाजंग में आयोजित होने वाले पूर्व विधायक शेर सिंह दानू स्मृति संस्कृतिक औद्योगिक एवं पर्यटन विकास मेली की तैयारी बैठक में कई निर्णय लिए गए।

रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट।

थराली। आगामी 23 से 27 नवंबर तक पर्यटन नगरी लोहाजंग में आयोजित होने वाले पूर्व विधायक शेर सिंह दानू स्मृति संस्कृतिक औद्योगिक एवं पर्यटन विकास मेली की तैयारी बैठक में कई निर्णय लिए गए।
लोहाजंग में आयोजन समिति के अध्यक्ष इंद्र सिंह राणा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्व.दानू की स्मृति में आयोजित होने वाले मेले को इस वर्ष उनके जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाने का निर्णय लिया गया। मेले में आर्थिक संसाधन जुटाने पर चर्चा करते हुए कहा कि आगामी दिनों में थराली विधायक भूपाल राम टम्टा के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल को देहरादून भेजा जाएगा जहां पर मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रियों से मेले के लिए सहयोग मांगने के साथ ही उन्हें मेले में शिरकत करने के लिए आमंत्रण पत्र दिए जाएंगे। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि इस बार मेले में क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों, बुद्धजीवियों, खिलाड़ियों, परीक्षाओं में विकास खंड के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला एवं नवयुवक मंगल दलों, समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में तय किया गया कि स्व.दानू के द्वारा किए गए कार्यों पर एक स्मारिका प्रकाश की जाएगी जिसके लिए अध्यापक डॉ. कृपाल सिंह भंडारी की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया। बताया गया कि इस बार मेले में तमाम खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। मेले को आकर्षक बनाए जाने के लिए स्थानीय महिला एवं युवक मंगल दलों के साथ ही राज्य की प्रसिद्ध कला मंचों एवं गायक, गायिकाओं को आमंत्रित किया जाएगा।इस बैठक में अध्यक्ष राणा ने पिछले वर्ष के मेले के आय-व्यय का ब्यौरा भी दिया।इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष भुवन सिंह बिष्ट, लोहाजंग व्यापार संघ अध्यक्ष प्रधुमन सिंह पुजारी, प्रधान वांण कृष्णा बिष्ट, मंदोली आंनद बिष्ट, खड़क सिंह दानू,बची राम, दर्शन सिंह,जय सिंह बिष्ट, खड़क सिंह बिष्ट,कै. मेहरवान सिंह, रघुवीर सिंह, इंद्र सिंह दानू, बलवीर दानू,मदन सिंह,हीरा सिंह, मदनमोहन कुनियाल, गोपाल दत्त कुनियाल, प्रकाश कुनियाल, डॉ. कुंवर सिंह, बख्तावर सिंह राणा, राजेंद्र प्रसाद कुनियाल, सुबेदार भवान सिंह,कलम बिष्ट, कुंदन दानू आदि ने विचार व्यक्त किए।

Share This News