सीमांत सेवा फाउंडेशन का नि:शुल्क नेत्र शिविर कल।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग ।सीमांत सेवा फाउंडेशन के द्वारा कल शनिवार को रामलीला मैदान बेरीनाग में एक दिवसीय नेत्र शिविर का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए संयोजक जीवन पंत ने बताया कि वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डां आदित्य अग्रवाल के निर्देशन में शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिसमें आंखों का परीक्षण ओर निशुल्क दवा वितरण और मोतियाबिंद आप्रेशन के लिए चयनित किया जायेगा।।

एनएचएम सम्मलेन में प्रतिभाग करेगें कर्मचारी
बेरीनाग ।राज्य स्तरीय एन एच एम जन स्वास्थ्य एवं सेवा संवर्धन सम्मेलन 23 नवम्बर को आयोजित हो रहा है जिसमें सीएचसी बेरीनाग से एनएचएम कर्मचारी 22 नवम्बर को रवाना होंगे। यह जानकारी देते हुए एनएचएम कर्मचारी राजेन्द्र बिष्ट सम्मेलन के माध्यम से विभिन्न समस्याओं को स्वास्थ्य मंत्री सहित अधिकारियों के सामने रखा जायेगा। लम्बे समय से कर्मचारियों की विभिन्न समस्या है जिनका समाधान नहीं होने से परेशानी हो रही है।

Share This News