berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

बेरीनाग में सीमांत सेवा फाउंडेशन ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया ।

एनएचएल नेटवर्क टीम।

बेरीनाग।सीमांत सेवा फाउंडेशन और सिटी हाॅस्पिटल पिथौरागढ़ द्रारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ पत्रकार जीवन धानिक और कैमिस्ट एसोसिएशन जिला उपाध्यक्ष कमलेश पंत ने सयुंक्त रूप से किया । जीवन धानिक ने सीमांत सेवा फाउंडेशन और सिटी हाॅस्पिटल के प्रयासों की सराहना की । उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य शिविर लगाने की अपील की ।

इस मौके पर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डां सिद्धांर्थ पाटनी ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में सीनियर फिजीशियन और गायनोलोजिट द्रारा जाॅच, ई सी जी, एक्सरे किया गया । और निशुल्क दवा का वितरण किया । स्वास्थ्य शिविर में 250 लोगों का पंजीकरण किया गया ।

इस मौके पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डां सिद्धार्थ पाटनी , डॉ संजीव, जीवन धानिक, कमलेश पंत, जीवन पंत, ललित पंत, कमल पंत, कैलाश चन्याल, राजेश रावत,हनुमान रावत, मोनू खडायत, धीरज जोशी, दिक्षा कार्की,निशा पंत आदि मौजूद थे।

Share This News