FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

गंगोलीहाट। नगर पंचायत के हनेरा गांव में चामुंडा मंदिर के समीप हनेरा पंचायत घर में आरंभ एक कोशिश नाम से पुस्तकालय का शुभारंभ किया

न्यूज होम लाइव संवाददाता किशन पाठक।

गंगोलीहाट। नगर पंचायत के हनेरा गांव में चामुंडा मंदिर के समीप हनेरा पंचायत घर में {आरंभ एक कोशिश} नाम से पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया। गांव के युवा चारु बोरा की पहल पर विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों के सहयोग से पुस्तकालय की शुरुआत की गई है। जिसकी हर जगह सराहना की जा रही है। शुभारंभ के अवसर पर एकत्रित गणमान्य जनों ने युवाओं के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इंसान के जीवन में किताबों की हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आज के प्रतिस्पर्धा के दौर में किताबों की उपलब्धता आवश्यक है। किताबें इंसान का वह मित्र है जो केवल उसे ही नहीं बल्कि उसके आसपास रहने वाले लोगों और आने वाली पीढ़ी को दिशा देते है। किताबें अच्छे और बुरे का ज्ञान कराती हैं साथ ही इंसान को संवेदनशील बनाती है। उपस्थिति लोगों ने पुस्तकालय को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग देने का भरोसा जताया। इस मौके पर भगवती पंत , पूर्व प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र पंत, सेवानिवृत्त प्रवक्ता देव सिंह कार्की, हिमालयन ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, सभासद संजय बोरा, सुरेंद्र बिष्ट, भूपेश पंत किशन पाठक, हेम पाठक, पिथौरागढ़ महाविद्यालय की छात्रा गार्गी पाठक, भूपेश पंत गिरीश पंत, राजेश बोरा गणेश भंडारी ने विचार रखे। चारु बोरा ने बताया कि पुस्तकालय की शुरुआत 500 से अधिक किताबों से की गई है जो लोगों के सहयोग से उपलब्ध हुई है। उन्होंने बताया कि पुस्तकालय में साहित्यिक ऐतिहासिक वैज्ञानिक सामान्य ज्ञान सभी प्रकार की किताबें उपलब्ध हैं। इस मौके पर युवा मंगल दल हनेरा एवं आसपास के दर्जनों लोग वह स्कूली छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Share This News