गंगोलीहाट ब्लाक प्रमुख अर्चना गंगोला ने प्रसाशक के तौर पर सम्भाला कार्यभार ।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
गंगोलीहाट ( पिथौरागढ़) प्रदेश सरकार द्वारा पंचायती अधिनियम के तहत प्रदेश के सभी ब्लाकों में ब्लाक प्रमुखो को प्रसाशक नियुक्ति का आदेश जारी किया गया था। इसी क्रम में गंगोलीहाट विकास खण्ड की ब्लाक प्रमुख अर्चना गंगोला ने शुक्रवार को प्रशासक के तौर पर कार्यभार ग्रहण किया।

इस मौके पर विकास खण्ड के सभी क्षेत्र पंचायत,ग्राम प्रधान की मौजूदगी में मिष्ठान वितरण किया गया। प्रशासक के तौर पर कार्य भार ग्रहण करने के बाद ब्लाक प्रमुख अर्चना गंगोला ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी व पंचायत मंत्री का आभार ब्यक्त किया, ब्लाक प्रमुख अर्चना गंगोला ने कहा कि
जितना भी समय प्रशासक के रूप में सेवा करने का अवसर प्रदान हुआ है पूरी निष्ठा,ईमानदारी,मनोयोग से पुनः विकासखंड गंगोलीहाट को आगे बढ़ाने का कार्य करूंगी ।
उत्तराखंड प्रदेश के कर्मठ युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी , पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज का समस्त जनप्रतिनिधियों की ओर से हार्दिक आभार प्रकट किया।

