गंगोलीहाट शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष भीमराज भंडारी का निधन।
गंगोलीहाट शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष भीमराज भंडारी का निधन।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता किशन पाठक।
गंगोलीहाट प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष भीमराज सिंह भंडारी उम्र 48 पुत्र स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह भंडारी का दिल का दौरा निधन हो गया । भंडारी राजकीय आदर्श विद्यालय फुटसिल में कार्यरत थे। वह श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित पुरानी पेंशन बहाली रैली में शामिल होने के लिए गए थे जो रविवार को संपन्न हो गई सोमवार को भंडारी अपने साथी शिक्षकों के साथ केदारनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे लेकिन अचानक हृदय गति रुक जाने से भंडारी का दुखद निधन हो गया। भण्डारी गंगोलीहाट निवासी थे। उनका अंतिम संस्कार सेराघाट के सरयू तट पर किया जाएगा।

