FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticsuttarakhandदेहरादून

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा, रमेश वैस बने महाराष्ट्र के नए राज्यपाल।

एनएचएल नेटवर्क।

दिल्ली। राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल नियुक्त किया है। इसके अलावा गुलाब चंद कटारिया को असम, पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।बिस्व भूषण हरिचंदन छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल व राजेंद्र विश्वनाथ आरलेकर बिहार के नए राज्यपाल होंगे।इनके अलावा राष्ट्रपति ने 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशौं में भी बड़ा फेरबदल किया है।

Share This News