FEATUREDGeneralLatestNewsuttarakhandउत्तराखंडबागेश्वरराज्य

कलस्टरों के चयन तथा आदर्श ग्राम योजना में ग्रामीण हाट निर्माण हेतु बैठक

न्यूज होम लाइव नेटवर्क

अवसंरचना निधि एवं कृषक उत्पादक संगठन के अंतर्गत कलस्टरों के चयन तथा एकीकृत कृषि आदर्श ग्राम योजना में ग्रामीण हाट निर्माण हेतु बैठक …बागेश्वर… कृषि अवसंरचना निधि के अंतर्गत कृषक उत्पादक संगठन के अंतर्गत कलस्टरों के चयन तथा एकीकृत कृषि आदर्श ग्राम योजना में ग्रामीण हाट निर्माण हेतु भूमि उपलब्धता के संबंध में जिलाधिकारी विनीत कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में येाजना से जुडे अधिकारियों के साथ बैठक आहूत की गयी। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा कृषि उत्पाद संगठन के अंतर्गत कलस्टरों के चयन के संबंध में मुख्य कृषि अधिकारी से जानकारी प्राप्त की। बैठक में मुख्य कृषि वीपी मौर्या ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि कृषि अवसंरचना निधि के अंतर्गत योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जनपद में कार्यशाला आयोजित करते हुए व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया है, जिसमें जनपद का लक्ष्य एक करोड दस लाख के सापेक्ष 89.85 लाख के पांच प्रस्ताव उपलब्ध हुए हैं जिसमें हिलालयन मेडएक्सिम द्वारा सप्लार्इ चेन इन्फ्रास्टक्चर फसल के एक्सपोर्ट हेतु 21.60 तथा बहुउद्देशीय साधन सहाकारी समिति लिमिटेट बागेश्वर द्वारा तीन प्रस्ताव उपलब्ध कराये गयें हैं जिसमें लॉजिस्टिक सुविधायें/उपभोगता भण्डार हेतु 18 लाख, लॉजिस्टिक सुविधा/जैव उर्वरक एवं पशु आहार 18लाख, तथा लॉजिस्टिक सुविधायें/मल्टी स्टोरेज के लिए 18 लाख तथा जिलेट एग्रीटेक प्रा0लि0 द्वारा प्राथमिक प्रसंस्करण केंद्र हेतु 14.25 लाख के प्रस्ताव उपलब्ध कराये गयें है। जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य कृषि अधिकारी को निर्देश दियें हैं कि प्राप्त प्रस्तावों के संबंध में जो भी प्रक्रिया एवं कार्यवाही की जानी है उसे समय से पूर्ण करना सुनिश्चित करें, तथा इसमें बैकों से ऋण उपलब्ध कराने के लिए संबंधित कलस्टरों एवं बैंकर्स के साथ आवश्यक बैठक कर ले, ताकि ऋण उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की कोर्इ समस्या उत्पन्न न होने पाए। कृषक उत्पादन पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कपकोट क्षेत्र के शाम में उद्यानीकरण एवं आलू आदि के लिए एफपीओ के लिए एनसीडीसी एजेंसी तथा ब्लॉक बागेश्वर के मालता में सब्जी आधारित कलस्टर के लिए एसएफएसी एजेंसी को देने पर चार्चा की गयी, साथ ही एकीकृत आदर्श कृषि ग्राम योजना में ग्रामीणी हाट एवं कलैक्शन सेंटर के लिए भूमि की उपलब्धता एवं चिन्हित करने के निर्देश मुख्य कृषि अधिकारी को दिये। उन्होने निर्देश दियें कि योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जो भी कार्यवाही जिस विभाग के स्तर से की जानी है वह आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें ताकि उक्त योजनाओ का लाभ क्षेत्रीय किसानों को उपलब्ध हो सकें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डीडी पंत, लीड बैंक अधिकारी एनआर जौहरी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 उदय शंकर, जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह, जिला मत्स्य अधिकारी मनोज मियान, नाबार्ड से गिरिश पंत सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Share This News