FEATUREDGeneralLatestNewsuttarakhandअल्मोड़ा

अल्मोड़ा में 11 वर्षीय बच्चे को गुलदार ने बनाया निवाला।

एनएचएल नेटवर्क।

अल्मोड़ा  यहां 11 वर्षीय बच्चे को गुलदार ने निवाला बना लिया। मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की देर शाम 6:30 बजे अल्मोड़ा जिले के धौलादेवी ब्लॉक के क्वैराली गांव निवासी राम सिंह का 11 वर्षीय पुत्र मन्नू कार्की घर के ही एक कमरे से दूसरे कमरे में टीवी देखने के लिए आंगन से होकर निकला। इस बीच पास ही घात लगाकर बैठे गुलदार ने बच्चे पर हमला कर दिया। वह उसे उठा कर जंगल की ओर ले गया। स्वजनों के शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र हो गए, जिसके बाद जिस दिशा में गुलदार भागा, उसी ओर ग्रामीण भी दौड़े। घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूरी पर आरव का क्षत-विक्षत शव पड़ा था। ग्रामीणों के पहुंचने तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग को इसकी सूचना दी। प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक आरव प्राथमिक स्कूल नैनी में कक्षा 5 में पढ़ता था। घटना से क्षेत्र के लोगों में खासा रोष बना हुआ हैं। लोगों ने कहा कि पूर्व में भी कई बार गुलदार की दहशत बनी हुई थी। इसकी सूचना भी ग्रामीणों ने वन विभाग को दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

 

Share This News