आधी तुफान के साथ प्रकृति के प्रकोप से ओलावृष्टि से किसानों की गेहूं सरसों मसूर और बागवानी को भारी नुकसान।

एनएचएल नेटवर्क ।
बेरीनाग मौसम ने करवट बदला और आधी तुफान के साथ उडयारी ग्राम सभा में प्रकृति के प्रकोप से ओलावृष्टि से किसानों की गेहूं सरसों मसूर और बागवानी को भारी नुकसान हुआ है। किसानों ने कहा कि हर बार फसल पकने के दिनों में मौसम खराब होने व ओलावृष्टि उनकी फसलों को बर्बाद कर दिया है। ऐसे फसल खराब हो गई है। उडियारी में साम आंधी, बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। किसानों ने बताया कि उडियारी क्षेत्र में ओले पड़े। साथ ही एक घंटे तक तेज बारिश हुई। ओले भी एक घंटे तक पिघले नहीं। ऐसे में खेत में तैयार खड़ी फसलों में काफी नुकसान पहुंचा। किसानों के अनुसार सरसों और गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। किसानो ने सरकार से मुआवजे की मांग की।


