हिमांशु आगरी निर्विरोध प्रधान चुने गये।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग। विकास खण्ड के ग्राम पंचायत पिपली चौखुना से पहाड़ी भुला हिमांशु आगरी पहली बार ग्राम सभा के इतिहास में निर्विरोध प्रधान चुने गए है। जहाँ पूरे ग्रामसभा में मतदाताओं की संख्या 643 से अधिक है। हिमांशु 2015 में बेरीनाग महाविद्यालय में छात्र संघ महासचिव भी रह चुके हैं। यह इनके जीवन का दूसरा चुनाव है। हिमांशु की बात- व्यवहार और सामाजिक कार्यों के कारण ही क्षेत्रवासियों ने उन्हें निर्विरोध ग्राम प्रधान बनाया है। स्वच्छ छवि के इस युवा का लक्ष्य अपनी ग्राम सभा को आदर्श बनाना और सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुँचाना है। वह ग्राम में पुस्तकालय, खेल मैदान को प्राथमिकता से चाहते हैं।



