राजस्थान सरकार का ऐतिहासिक निर्णय, प्रवासी राजस्थानियों के लिए समर्पित विभाग का गठन।

एनएचएल नेटवर्क के लिये ऐकता पुरोहित।
राजस्थान सरकार का ऐतिहासिक निर्णय, प्रवासी राजस्थानियों के लिए समर्पित विभाग का गठन रिपोर्ट एकता पुरोहित दिल्ली, 20 नवंबर 2025 – राजस्थान सरकार ने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए प्रवासी राजस्थानियों के लिए एक समर्पित विभाग गठित करने का फैसला किया है। इस नए विभाग का नाम “राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी राजस्थानी मामले विभाग” होगा, जिसका उद्देश्य देश और विदेश में रहने वाले राजस्थानियों के साथ संवाद और सहयोग को मजबूत करना है।इस संबंध में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस विभाग के माध्यम से प्रवासी राजस्थानियों की समस्याओं का समाधान तेजी से किया जाएगा और उनका राज्य के साथ जुड़ाव और भी अधिक मजबूत होगा।इसके अलावा, प्रत्येक जिले में “सिंगल प्वाइंट ऑफ कॉन्टैक्ट” नामक नोडल अधिकारी होंगे, जो प्रवासी भाइयों-बहनों के मुद्दों को सुनेंगे और समाधान करेंगे। यह पहल राजस्थान सरकार की प्रवासी राजस्थानियों के प्रति संवेदनशीलता और समर्पण को दर्शाती है।राजस्थान फाउंडेशन-दिल्ली चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. Ramawatar Kila ने इस निर्णय के लिए राजस्थान सरकार और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह कदम प्रवासी राजस्थानियों के लिए एक नए युग की शुरुआत करेगा और उन्हें अपने राज्य के साथ जुड़ने का एक मजबूत माध्यम प्रदान करेगा।इस अवसर पर, डॉ. Kila ने कहा कि राजस्थान फाउंडेशन-दिल्ली चैप्टर इस दिशा में और अधिक कार्य करने के लिए सरकार के साथ सहयोग करने के लिए तैयार है और प्रवासी राजस्थानियों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेगा।

