राजस्थान झुंझुनूं पुलिस ने विजय ट्रेवल्स बस में से तस्करी का अवैध 31 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त दो आरोपी गिरफ्तार।

जयपुर, राजस्थान। हमारे राजस्थान एंड हरियाणा जनरल एंड मैनेजिंग एडिटर राजेश कुमार शर्मा सिंघाना सतनाली वाले वरिष्ठ पत्रकार की लेखनी से ) राजस्थान राज्य अंतर्गत झुंझुनूं जिलांतर्गत पचेरी पुलिस स्टेशन के सामने चेक पोस्ट पर आगामी राजस्थान विधानसभा चुनावों के मद्देनजर की जा रही नाकाबंदी के दौरान 19 सितंबर 2023 को कथित प्राइवेट बस सर्विस विजय ट्रेवल्स की कथित बस में से कथित तस्करी का अवैध 31 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त किए जाने और कथित तस्करी के उक्त अवैध गांजा को कथित तस्करी करने के कथित दो आरोपियों अनिल पुत्र बदन सिंह आर ओ सूरजगढ़ और दीपक पुत्र दरिया सिंह आर ओ लोटिया को गिरफ्तार करने की सनसनीखेज खबर है।
माननीय जेजेन पुलिस प्रेस मीडिया व्हाट्स एप ग्रुप में हासिल प्रेस नोट मुताबिक माननीय झुंझुनूं जिला एसपी श्याम सिंह के आदेशानुसार माननीय झुंझुनूं एएसपी महोदय गिरधारी लाल शर्मा और माननीय बुहाना डीएसपी महोदय के नेतृत्व में माननीय पचेरी एसएचओ महोदय रणजीत सिंह मय पचेरी पुलिस स्टेशन टीम द्वारा आगामी राजस्थान विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पचेरी पुलिस स्टेशन के सामने 19 सितंबर 2023 को नाकाबंदी की जा रही थी । दौराने नाकाबंदी पचेरी पुलिस स्टेशन के सामने जब नारनौल (हरियाणा) की तरफ से आ रही एक प्राइवेट बस सर्विस बस विजय ट्रेवल्स में सवार सवारियों की चेकिंग की गई तो दौराने चेकिंग कथित रूप से दो सवारियों के पैरों के बीच में रखे दो पीठू बैगों के बारे में पूछताछ की गई तो घबरा गए और संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसलिए संदेह होने पर उक्त दो कथित संदिग्ध सवारियों को बस से नीचे उतारकर चेकिंग की गई। चेकिंग करने पर एक पीठू बैग में कथित 15 किलो 500 ग्राम और दूसरे बैग में कथित 16किलो गांजा निकला । लाइसेंस के बारे में पूछने पर नही होना पाया गया। इस पर उक्त कथित संदिग्ध आरोपियों का ये कृत्य कथित 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पाया गया । इसलिए उक्त कथित संदिग्ध आरोपियों को कथित तस्करी का कथित अवैध 31 किलो 500 ग्राम गांजा कथित तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया । मुकदमा नंबर 154/2023 , कथित 8/20 एनडीपीएस अधिनियम में कथित दर्ज करके अनुसंधान माननीय सिंघाना एसएचओ महोदय विक्रम सिंह को सौंपा गया है। पुलिस प्रेस नोट मुताबिक उक्त कथित आरोपियों ने पुलिस पूछ ताछ में बताया कि उक्त कथित तस्करी का अवैध गांजा भारतवर्ष के आसाम राज्य से तस्करी करके लाया जा रहा था । आसाम से आगरा तक ट्रेन में और आगरा से बस में लाया जाना बताया जाता है। उक्त कथित तस्करी के कथित कुल 31 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कथित आरोपियों के नाम पुलिस प्रेस नोट मुताबिक अनिल पुत्र बदन सिंह आर ओ सूरजगढ़ और दीपक पुत्र दरियासिंह आर ओ लोटिया बताए जाते हैं ।

