बेरीनाग में नगर पालिका अध्यक्ष हेमवन्ती पन्त ने लिया गोपनीयता की शपथ।
एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग नगर पालिका बेरीनाग नवनिर्वाचित अध्यक्ष हेमवन्ती पन्त को उपजिलाधिकारी यशवीर सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई । तत्पश्चात उपजिलाधिकारी यशवीर सिंह ने भगवती प्रसाद, नीमा देवी, नीरू कार्की, राधिका धानिक, सुनील पन्त, सुरेश सिंह राठौर , किरन सिंह सभासदों को रामलीला मैदान में शपथ दिलाई गई। गुरूकुल पब्लिक स्कूल के छात्र–छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
इस दौरान नगर पालिका अधिशासी अधिकारी भगवती प्रसाद पाण्डेय, विधायक फकीर राम टम्टा, पूर्व दर्जा मंत्री खजान चन्द्र गुड्डू, प्रशासक ब्लॉक प्रमुख विनीता बाफिला, जिला पंचायत सदस्य नन्दन बाणी,पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेखा भण्डारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेम पन्त, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमित पाठक, थानाध्यक्ष महेश जोशी, धीरज बिष्ट, जीवन पन्त,मोती सिंह धानिक, जीवन धानिक, इन्द्र धानिक, पंकज बोरा, विजय पन्त सहित तमाम लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन रत्नाकर पाण्डेय ने किया ।
