बेरीनाग समेत कई इलाकों में मौसम ने अचानक करवट बदली और जमकर ओलावृष्टि हुई।

एनएचएल नेटवर्क।
बेरीनाग समेत कई इलाकों में मौसम ने अचानक करवट बदली और जमकर ओलावृष्टि हुई। करीब एक घंटे तक हुई बारिश और ओलों ने तापमान तो गिराया, पर किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। गेहूं की फसल जो पहले ही एक बार ओलावृष्टि झेल चुकी थी, अब पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है।क्षेत्र के लोगो ने सरकार से मांग की है कि इस आपदा को तुरंत घोषित किया जाए और किसानों को मुआवजा दिलाया जाय।

