महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ।

एनएचएल नेटवर्क📡
बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पाण्डेय ने किया। शिविर के आरंभ में स्वयंसेवियों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। अपने संबोधन में प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के मूल उद्देश्य पर प्रकाश डाला तथा स्वयंसेवियों को सदैव अनुशासनप्रिय रहने की बात कही। उन्होंने बेहतर व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार को अति आवश्यक बताया। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. पी. एस. मेहरा, डॉ. जे.एन. पंत, डॉ. बीना लोहिया, डॉ. सुबोध सिंह भंडारी तथा पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. लीलाधर मिश्र ने अपने प्रेरणादायक व्याख्यानों से स्वयंसेवियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ.मीनाक्षी गोस्वामी ने सात दिवसीय विशेष शिविर में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की तथा स्वयंसेवियों को समर्पित भाव से प्रतिभागिता सुनिश्चित करने की बात कही। कार्यक्रम के अंत मे सहायक कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गरिमा देव ने समस्त आगंतुक अतिथिगण का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ. विनीता टम्टा, डॉ. रेनू टम्टा, विवेक कुमार समेत छात्र संघ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

