FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandमुनस्यारी

एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय शिविर के पाँचवें दिन मानसिक स्वास्थ्य की जानकारी दी गयी

एनएचएल नेटवर्क📡

मुनस्यारी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  की एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय शिविर के पाँचवें दिन को मानसिक स्वास्थ्य को समर्पित किया गया। इस अवसर पर मानसिक स्वास्थ्य विषय पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किये गये।
कार्यक्रम में नमन संस्था की ओर से डॉ. शुभम भट्ट (साइकोलॉजिस्ट), पूजा (सोशिअल वर्कर), आध्या (योगा थेरेपिस्ट), मनशिका (कम्यूनिटी हेल्थ वर्कर) एवं मनीषा (कम्यूनिटी हेल्थ वर्कर) उपस्थित रहे। गतिविधि के अंतर्गत आयोजित बौद्धिक सत्र में डॉ. शुभम भट्ट द्वारा बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले विभिन्न कारकों के बारे में जानकारी दी तथा यह भी बताया कि किसी व्यक्ति को किस समय यह समझ लेना चाहिए कि उसे एक प्रोफेशनल मानसिक स्वास्थ्य सेवा की आवश्यकता है।
इसके बाद योगा थेरेपिस्ट आध्या द्वारा बच्चों को योग सत्र कराया गया, जिसमें उन्होंने योग के महत्व के बारे में बताते हुए बच्चों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बच्चों को यह भी बताया गया कि कठिन परिस्थितियों में भी सकारात्मक सोच और धैर्य बनाए रखना मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी  निधि मारौठिया, एनएसएस समिति के सदस्य  दुर्गेश कुमार शुक्ला एवं डॉ. पुष्पा कालाकोटी भी उपस्थित रहे।

Share This News