नहीं रहे इंटरनेशनल डैडी संत निरंकारी सोहन सिंह रावत।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बागेश्वर/ बेरीनाग नहीं रहे इंटरनेशनल डैडी संत निरंकारी सोहन सिंह रावत कमस्यार क्षेत्र के लिए बढ़ी क्षति 97 वर्ष की उम्र में हल्द्वानी में ली अंतिम सांस शोक में डूबा समूचा कमस्यार। कमस्यारघाटी के खातीगांव में रहते थे अपनी पत्नी व बच्चों संग। हल्द्वानी में चल रहा था ईलाज कांडा ब्लॉक संघर्ष के आंदोलन के दिन नुमाईशखेत मैदान में हुए थे अचानक बीमार तब से लगातार अस्पताल में चल रहा था ईलाज। हल्द्वानी के शीतलाघाट पर होगा कल सुबह अंतिम संस्कार पुत्र मदनमोहन ने यह सूचना दी। कमस्यार के हर संघर्ष हर उत्सव में सबसे पहले सयाने की भूमिका में खड़े रहते थे। उनके निधन पर सांसद अजय टम्टा नगर पंचायत अध्यक्ष बेरीनाग हेमा पंत, विधायक सुरेश गढ़िया पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल पूर्व जिप अध्यक्ष हरीश ऐठानी जिप सदस्य गोपा धपोला पूजा आर्या कमस्यार ब्लॉक संघर्ष समिति अध्यक्ष एड गोविंद सिंह भंडारी कमस्यार महोत्सव समिति अध्यक्ष विनोद मेहरा सुरेश रावत क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनील रावत ग्राम प्रधान सुमन रावत कमला राठौर रविन्द्र रावत दीपा पाठक धनवती राठौर गोकुल नगरकोटी दीपक रौतेला सभी ने गहरा दुःख व्यक्त किया हैं।

