धारचूला-लिपुलेख राष्ट्रीय राजमार्ग में चट्टान के नीचे दबी जीप, कई लोगो के दबने की आशंका।

एनएचएल नेटवर्क।
पिथौरागढ़ में धारचूला -गुंजी सड़क मार्ग पर बूंदी के पास हादसा हुआ है, इस हादसे में नौ लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है, जानकारी के मुताबिक एक गाड़ी पर चट्टान गिरने से हादसा होना बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार स्थानीय नाबी निवासी हरीश नबियाल का वाहन नाबी से धारचूला की ओर आ रहा था। दुर्घटना में तीन बच्चो सहित नौ लोगों की दर्दनाक मौत होने की आशंका जताई जा रही है।सेना स्थानीय लोग व गर्ग एंड गर्ग कम्पनी के मजदूरों के द्वारा इस स्थान पर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

