FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhandउत्तराखंडपिथौरागढपिथौरागढ़राज्य

बढ़ती महंगाई के खिलाफ आज कांग्रेस नेता प्रदीप पाल के नेतृत्व में झूलाघाट में भाजपा सरकार का किया पुतला दहन

बढ़ती महंगाई के खिलाफ आज कांग्रेस नेता प्रदीप पाल के नेतृत्व में झूलाघाट में भाजपा सरकार का किया पुतला दहन।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क

झूलाघाट बढ़ती महंगाई व् झुलापुल बन्द होने सीमांत क्षेत्र के ब्यापरियों को हो रही परेशानियों के खिलाफ कांग्रेस नेता प्रदीप पाल के नेत्रत्व में पुतला दहन कर विरोध जताया।
प्रदीप पाल ने कहा कि जुमलेबाज सरकार द्वारा जनता को गुमराह कर सत्ता हथिया ली गई और महंगाई को काबू नहीं कर पाए, जिससे सबसे ज्यादा असर गरीब जनता को पड़ा। यदि महंगाई शीघ्रतिशीघ्र काबू में नहीं आयी तो स्थानीय जनता के संग उग्र स्तर पर प्रदर्शन किए जाएंगे। कांग्रेस नेता प्रदीप पाल ने कहा की एक वर्ष बीतने को है कोरोना का भय दिखाकर अंतराष्ट्रीय झूलापुल बन्द जिससे ब्यापरियों सहित आम नागरिकों की आर्थिक स्तिथि खराब है पाल ने खोलने की मांग व् आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की जिससे ब्यापरियों को कुछ राहत मिल सके और रोटी बेटी के सम्बंध कायम रहें । ये रहे मौजूद ब्लॉक अध्यक्ष नवीन जोशी, कांग्रेस जिला महामंत्री भूपेन्द्र चन्द, कोमल शाही, मनीष चंद, प्रमोद चंद, बिनोद भट्ट, लक्ष्मण चंद, भुवन भट्ट, सन्तोष खनका, पारस चंद, तिलक चंद, कैलाश भट्ट, अतीक अहमद, भुवन भट्ट, हरीश भट्ट, कमल दीप सिंह, चंचल बोरा, त्रिलोक बिष्ट, अजय अवस्थी, तनुज पाल मौजूद रहे ।

Share This News