जंगलों में बेकाबू आग… नाकाम सरकार: विजय चन्द्र
जंगलों में बेकाबू आग… नाकाम सरकार: विजय चन्द्र
——–

न्यूज होम लाइव नेटवर्क
गंगोलीहाट ।सरकार को आड़े हाथों लेते हुए प्रदेश कांग्रेस सचिव विजय चन्द्र ने कहा है की उत्तराखंड के जंगल आग से लगातार जल रहे हैं जिससे पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा है, बेकाबू हो रही आग से वन संपदा को तो भारी नुकसान पहुंचा है इसके अलावा वन्यजीवों पर जान का खतरा भी मंडरा रहा है, पहाड़ों में लगातार धुंध छा रही है जिससे विजिबिलिटी लगातार कम होती जा रही है…उनके मुताबिक आम जनता का सांस लेना मुश्किल हो गया है, अभी पिथौरागढ़,गंगोलीहाट, नैनीताल , में जंगल जल रहे हैं, विजय चन्द्र का आरोप है की यदि सरकार समय रहते योजना बना लेती तो आज आग बुझाने के लिये हेलीकॉप्टर बुलाने की नौबत नही आती।


