गंगोलीहाट नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी कमल कुमार ने बेरीनाग नगर पंचायत का अतिरिक्त कार्यभार संभाला।
गंगोलीहाट नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी कमल कुमार ने बेरीनाग नगर पंचायत का अतिरिक्त कार्यभार संभाला।

एनएचएल नेटवर्क।
बेरीनाग नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी के रिक्त पद पर गंगोलीहाट नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी कमल कुमार को अतिरिक्त चार्ज मिल गया है । उन्होने आज बेरीनाग नगर पंचायत का चार्ज लिया इस मौके पर नगर पंचायत के अध्यक्ष हेम पंत व सभासद देवेन्द्र लाल शाह ने उनका स्वागत किया। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि नगर पंचायत के विकास कार्यो को तत्परता के साथ किया जायेगा । उन्होने बताया कि वह गंगोलीहाट के अलावा सप्ताह के शुक्रवार व शनिवार को नगर पंचायत में बैठेगे व विकास कार्यो को गति देगे।

