कनिका का चयन नवोदय विद्यालय के लिए हुआ।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग।राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बांसपटान की छात्रा कुमारी कनिका रावत का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय पिथौरागढ़ हेतु कक्षा-6 के लिए हो गया है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुदामा सिंह रावत, सहायक अध्यापक उमेश चंद्र जोशी, दयाकृष्ण, तेज प्रकाश, नरेंद्र कुमार आगरी,एनपीआरसी प्रभारी सुनील पंत , कमला रावत तथा बांसपटान के ग्राम प्रधान जगदीश सिंह बोरा ने कनिका रावत के पिता पुष्कर सिंह रावत एवं माता हंसी देवी को बधाई दी। छात्रा कनिका के कनिका रावत के पिता पुष्कर सिंह रावत ने ने अपनी पुत्री की इस सफलता के लिए विद्यालय के सभी अध्यापकों का आभार व्यक्त किया।

