कार्यशाला में प्रस्तुतीकरण कौशल के बारे में बताया
कार्यशाला में प्रस्तुतीकरण कौशल के बारे में बताया
———————

धरमघर (बागेश्वर)। बाल विज्ञान खोजशाला टीम ने नीलम पुस्तकालय अध्ययन केंद्र मझेड़ा में बाल विज्ञान कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें विद्यार्थियों को विज्ञान से संबंधित जानकारी दी गई। खोजशाला के कमलेश जोशी और हरीश जोशी ने बच्चों को रोचक गीतों, विज्ञान खेलों, चित्रकला, पोस्टर बनाना, प्रस्तुतीकरण कौशल
आदि के बारे में बताया। नीलम पुस्तकालय एवं अध्ययन केंद्र मझेड़ा को डीडी पंत स्मारक बाल विज्ञान खोजशाला बेरीनाग ने 47 उपयोगी पुस्तकें भेंट की। इस दौरान हेम पाठक, नीरज आदि थे।


