खेल के प्रति आगे बढ़ें युवा : विधायक मीना गंगोला ।
खेल के प्रति आगे बढ़ें युवा : विधायक मीना गंगोला ।
————————

बेरीनाग चौकोड़ी ठा. दान सिंह बिष्ट मालदार क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 4 के समापन में क्षेत्र विधायक मीना गंगोला उपस्थित रही।इस दौरान क्रिकेट टूर्नामेंट में विश्व एकादश और भोले की टोली देवीनगर के बीच खेला गया।इस मुकाबला में विश्व एकादश ने 93 रनों से जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि विधायक मीना गंगोला ने विजेता टीम को नगद धनराशि और ट्रॉफी पुरस्कार में देकर विजेता और उपविजेता टीम को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया इस दौरान हरीश चुफाल सहित कई लोग मौजूद थे।

