FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhandउत्तराखंडपिथौरागढपिथौरागढ़राज्य

कूड़े के निस्तरिकरण के साथ ही होगा जैविक खाद का उत्पादन

स्वच्छ सुंदर गाँव -कूड़े के निस्तरिकरण के साथ ही होगा जैविक खाद का उत्पादन।

जिले के ग्रामीण हाट,कस्बो में स्थापित होंगे “कूड़ा कचरा निस्तारक संयत्र”।

जिले की ग्रामीण जनता को आजीविका से जोड़ने की संभावनाओ पर विमर्श।

न्यूज होम लाइव संवाददाता दीपक जोशी

पिथौरागढ़- जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन निस्तरिकरण के तहत मुख्यमंत्री की विधानसभा डोईवाला में स्थापित “कूड़ा कचरा निस्तारक संयत्र” का स्थलीय दौरा किया। इस संयत्र की कार्य प्रणाली,स्थापन,निस्तारण,विपरणके बारे में कार्यदायी संस्था से जानकारी ली। पिथौरागढ़ जिले के ग्रामीण कस्बो में इस प्रकार के संयंत्रों की स्थापना और प्रभाविकरण की संभावनों पर भी विमर्श किया।
गौरतलब है की कूड़ा कचरा निस्तारक संयत्र से जहाँ कूड़े की रिसायकिलिंग की जाती है वही इसके वेस्ट से जैविक खाद भी बनती है।
अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने कहा के इस प्रकार की यूनिटो को सीमांत के ग्रामीण कस्बो,बाजारों में स्थापित करने की जिला पंचायत की योजना है। जिससे कूड़े की समस्या से निजात तो मिलेगी ही लोगो को जैविक खाद के साथ ही आजीविका संवर्धन में भी लाभ होगा।
अध्यक्ष दीपिका बोहरा के साथ के जिप उपाध्यक्ष कोमल मेहता, जिप सदस्य दिवाकर रावल,ई0 अनिल रावत, पूर्व जिप अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा,रमेश खत्री आदि शामिल रहे।

Share This News