ई.गवर्नेंस डिजिटल साक्षरता और साइबर सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ ।

एनएचएल नेटवर्क📡
बेरीनाग से सूचना प्रौद्योगिकी विकास ऐजेंसी आई0 टी0 डी0 ए0 द्वारा ई.गवर्नेंसए डिजिटल साक्षरता और साइबर सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक फकीर राम टम्टा, क्षेत्र प्रमुख संगीता चन्याल और दर्जा राज्य मंत्री नारायण राम, आर्य एवं पूर्व विधायक मीना गंगोला, दर्पण कुमार , उपजिलाधिकारी खुशबू पाण्डेय, तहसीलदार वतन गुप्ता, खण्ड विकास अधिकारी नवीन तिवारी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी गौरव चैहान, के नेतृत्व में सूचना प्रौद्योगिकी विकास ऐजेंसी आई0 टी0 डी0 ए0 के प्रशिक्षक रत्नाकर पाण्डेय, मेघा, प्रिया और अंषुल राज उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में बेरीनाग ब्लाॅक के विभिन्न गांवों से आये महिला मंगलदल और युवक मंगल दल के सदस्यों और पदाधिकारियों द्वारा प्रषिक्षण लिया जा रहा है। प्रत्येक गांव के प्रत्येक व्यक्ति को डिजिटल साक्षरता और साइबर सुरक्षा हेतु जागरूक करने में कार्यक्रम प्रभावी रहेगा यह संकल्प लेकर युवा कल्याण विभाग कार्य कर रहा है।

